गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के 490 नये मामले

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 490 नये मामले सामने आये और दोे लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी। इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 1,380 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,04,252 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,88,916 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 461 घटकर 5,707 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,856 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 949 बढ़कर 4,44,51,353 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में पांच की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में चार-चार, नागालैंड और पुड्डुचेरी में दो-दो, आन्ध्र प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड और लद्दाख में एक-एक मामला बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में केरल में 176 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। इसके अलावा, महाराष्ट्र और राजस्थान में इस बीमारी से एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *