भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में सरेरी चौराहा पर एक होटल में कर्मचारियों से मारपीट कर एक लाख दस हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि बेगूं निवासी राकेश दायमा ने रिपोर्ट दी कि वह, सरेरी चौराहा स्थित नाकोड़ा होटल के मैनेजर पद पर पर कार्यरत है। यहां रात 11.40 बजे होटल पर चार गाडिंयों टीयूवी 300 में डालु गुर्जर , पोलु गुर्जर, नोरत लुहार, किशन गुर्जर, कमलेश लुहार, त्रिलोक बैरवा , सांवर लुहार, राजु लुहार एवं दो बाइक पर रामजस गुर्जर, भैरु तेली, सम्पत वैष्णव, मिथलेस शर्मा, कालु तेली बैठकर आये व अन्य गाडी में गणेश गुर्जर एवं उसके जानकार व्यक्ति थें।
सभी लोगों ने खाा खाने के बाद पैसे मांगे तो इन लोगों ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा होटल में तोडफोड की। रिपोर्ट में बताया कि इन लोगों ने होटल के काउंटर में रखे करीब एक लाख दस हजार रुपये भी ले गये। होटल मे लगें तीन कैमरे व कैमरो का डिवीआर भी तोड़कर ले गये। जाते समय यह कह गये कि ये तो अभी ट्रेलर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
होटल में मारपीट एवं लूटपाट करने के मामले में 5 गिरफ्तार
