जालोर : राजस्थान में जालोर जिले के सांचोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नागोलड़ी गांव में दबिश देकर तस्कर मावा राम कलबी के घर की तलाशी में तीन पॉलिथीन की थैलियों से 5 किलो 74 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिद्धू ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर एसएचओ निरंजन प्रताप सिंह मय टीम द्वारा नागोलड़ी गांव में दबिश दी।
गांव के ही तस्कर मावा राम पुत्र दरगा राम कलबी के रहवासी ढाणी पर दबिश देकर घर की तलाशी ली गई। घर में प्लास्टिक की बाल्टी के अंदर तीन पॉलिथीन की थैली से 5 किलो 74 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। आरोपी मावा राम पुलिस टीम को देख ढाणी से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी मावा राम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
5 किलो 74 ग्राम अफीम का दूध बरामद
