गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में 5 की मौत, 2 घायल

सिरसा : हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने पर कार के परखच्चे उड़ गए वही इसमें सवार कुल सात लोगों में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।
हादसा स्थल के करीब खेत में काम कर रहे हैं किसान द्वारा सूचना देने पर रानियां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों व घयलों को अपने कब्जे में लिया। मृतक व घायल मेहनाखेड़ा गांव के वाशिंदे हैं। यह लोग खारिया गांव में एक धार्मिक समागम में हिस्सा लेने के बाद अपने गांव मेहना खेड़ा लौट रहे थे।
मौके पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र के अनुसार मृतकों की पहचान कार चालक विक्रम पुत्र चानन राम, पार्वती पत्नी भाल सिंह, सरस्वती पत्नी गिरधारी लाल ,शबनम पुत्री अशोक कुमार व एक डेढ़ माह का बच्चा है। घायलों में बती पुत्री हेतराम व पाल सिंह पुत्र अशोक कुमार हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद खारिया व मेहना खेड़ा गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों व शवों को संभालने में पुलिस की मदद की। रानिया थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। घायलों को रानिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार व शवो को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *