गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार के नहर में गिरने से 5 की मौत

सिद्दिपेट : तेलंगाना में जगदेवपुर मंडल के मुनिगडापा गांव के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से उसमें सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार लोग सिरसिला जिले के वेमुलावाड़ा में राजा राजेश्वर मंदिर के दर्शन करने के बाद यदाद्री भुवनगिरी जिले के बीबीनगर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि चार लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सम्मैया, श्रवंती, लोकेश, राजमणि और भाव्याश्री के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *