गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में 5 की मौत

देहरादून/ उत्तरकाशी : उत्तराखंड में उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रह्मखाल और कल्याणी के बीच पानोथ के पास वैगनआर वाहन दुर्घटना के कारण गहरी खाई गिरने में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गयी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की दुर्घटना ग्रस्त वाहन तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन में कुल छह लोग सवार थे जिसमें दो महिलाएं और चार पुरुष थे। इनमें एक महिला घायल है जबकि बाकी पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई ।
वाहन उत्तरकाशी से ब्रह्मखाल बड़कोट की तरफ जा रहा था। यमुनोत्री नेशनलहाईवे पर ऑल वेदर के तहत काम चल रहा है। वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। एसडीआरएफ और पुलिस ,108 के माध्यम से शवों को लाने का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *