गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना 5 लोगों की मौत

Khandwa Vadodara Highway

नासिक: महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार को उस वक्त हुई, जब एक कार अपने यथास्थान पर जा रही थे। उसी दौरान नरदाना शहर के पास कार अनियंत्रित होकर, सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकरायी, जिसके बाद उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। मृतकों में से तीन एक ही परिवार के सदस्य थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान नासिक के संदीप शिवाजी चव्हाण, मीना संदीप चव्हाण, जानवी संदीप चव्हाण और हितेश अरुण चौधरी (चालक) और धुले के ट्रैक्टर चालक पांडुरन ढोंडू माली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *