गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

5 लाख का इनामी नक्सली चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

डालटनगंज : झारखंड में पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच लाख का इनामी कुख्यात नक्सली माओवादी सब जोनल कमांडर राम प्रसाद यादव उर्फ प्रसाद यादव उर्फ सुजीत जी उर्फ सुखाड़ी जी उर्फ भंडारी जी को उसके चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को यहां बताया कि माओवादी कमांडर राम प्रसाद यादव की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। बिहार सीमा से सटे छकरबंदा इलाके में सुरक्षाबलों की कार्रवाई तेज होने के कारण राम प्रसाद यादव छतरपुर इलाके में पहुंचा था। सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहा था। साथ ही एक बार फिर से माओवादी दस्ता खड़ा करने की तैयारी में था।

गिरफ्तार नक्सली के पास से 45 हजार रूपये लेवी का बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके पास से दो मोबाइल फोन, जमीन विवाद संबंधित संबंधित आवेदन, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लेवी वसूलने में सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने राम प्रसाद यादव के साला कृष्णा यादव के अलावा परीखा यादव, महिला लालो देवी एवं समर्थक रामयाद यादव को गिरफ्तार किया है। सभी लोग छतरपुर इलाके के ही रहने वाले हैं।गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध 63 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *