गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहारनपुर में इनकम टैक्स की 5 जगह रेड

गाजियाबाद की आईटी टीम ने शहद, ज्वेलर्स और हार्डवेयर कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही
सहारनपुर :
गाजियाबाद से आई इनकम टैक्स की टीम ने सहारनपुर में 5 जगह रेड की है। शहर के नामचीन शहद कारोबारी, हार्डवेयर व्यापारी, ज्वेलर, प्रॉपर्टी डीलर के घर ऑफिस और गोदामों पर छापेमारी की गई है। एक टीम शहर के सबसे बड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर दस्तावेज खंगाल रही है। इन्हीं के घर से छापेमारी की शुरुआत हुई थी।
सहारनपुर में शहद व्यापारी भाइयों राजेश, मुकेश और संजय मेहता के यहां आईटी की रेड हुई है। आईटी टीम के सोर्स बताते हैं कि करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी जा सकती है।
सीए संजय धींगरा के घर सुबह की पहुंच गईं टीमें
आईटी की टीम सुबह 5 बजे करीब 10 से 15 गाड़ियों में सहारनपुर पहुंची। यहां आने के बाद वो कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंच गई। लोकल पुलिस भी सुरक्षा के लिए उनके साथ मौजूद है। आईटी टीम ने शहर व्यापारी के लक्ष्मीनगर में स्थित घर, मिशन कंपाउंड के घर और नौ गजा पीर पर इनकी फैक्ट्री पर भी छापा मारा है। आईटी टीम ने शहद व्यापारी के सीए संजय धींगरा को सुबह ही उठा लिया। सारे दस्तावेज खंगाले है।
हार्डवेयर कारोबारी मुकेश भाटिया के घर भी आईटी टीम पहुंची
करीब 5 महीने पहले भी सीजीएसटी की टीम ने इनके यहां छापा मारा था। इसमें करोड़ों रुपए की देनदारी बताई जा रही थी। दिल्ली से उनका एक बेटा भी उठाया था। लेकिन मामला रफा-दफा हो गया। आईटी सूत्रों की माने तो शहद व्यापारियों का दिल्ली में भी बहुत बड़ा कारोबार है। ढ्ढञ्ज ने दिल्ली में भी इनके कई प्रमुख स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। आईटी टीम ने सहारनपुर के प्रसिद्ध हार्डवेयर व्यापारी मुकेश भाटिया के यहां भी छापेमारी की है। सुबह से ही उनके आवास और कार्यालय में आईटी टीम के लोग जमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *