गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीआईए इंचार्ज राजपाल सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित

सिरसा : हरियाणा में सिरसा जिला के कालांवाली क्षेत्र में तैनात सीईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजपाल सहित पांच पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर नशे में लिप्त लोगों से भ्रष्टाचार के रूप में राशि ऐठने व दुर्व्यवहार करने आरोप पाए गए हैं। शनिवार देर शाम उपरोक्त आदेश सिरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं।
हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य ने बताया कि उनको मिली एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कालांवाली सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर राजपाल ,सहायक उप निरीक्षक रामफल ,हेड कांस्टेबल कुलदीप, एएसआई परमजीत व इएसआई कृष्ण कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड करने के बाद मामले की आगामी जांच सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन को सौंपी गई है।इसकी पुष्टि प्रवक्ता सज्जन कुमार ने भी की है।
बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर राजपाल पर डबवाली व अन्य क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी के एवज में पैसे के लेनदेन को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आई है। सब इंस्पेक्टर राजपाल सिरसा पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन का चेहता माना जाता है, जिस पर बारम्बार आरोप लगने के बावजूद मलाईदार पदों पर तैनात किया जाता रहा है।
जब इस सन्दर्भ में सब इंस्पेक्टर राजपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिरसा के सब्जी मंडी चौकी क्षेत्र के गुर्जर मोहल्ला में उन्होंने कुछ समय पहले 260 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी जिसको लेकर पकड़े गए युवक के परिजनों ने उस पर कुछ बेबुनियाद आरोप लगाए थे जोकि सरासर गलत है,हो सकता है इस मामले में मुझे सस्पेंड किया गया है।
जब इस सिलसिले में सिरसा के पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राजपाल व कुछ अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश उन्हें अवश्य मिले हैं परंतु असली माजरा क्या है इसका अभी उन्हें मालूम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *