गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में 5 झुलसे

राजकोट : गुजरात में राजकोट जिले के लोधिका क्षेत्र में शनिवार को एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में पांच श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने बताया कि मेटोडा जीआईडीसी में डायमंड पार्क स्थित एक मकान के कमरे में गैस रिसाव से आज सुबह अचानक लग गयी। हादसे में कमरे में सो रहे पांच श्रमिक आग में झुलस गए। झुलसी हालत में पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से 15 दिन पहले यहां आए पांच श्रमिक अपने कमरे में रात को खाना खा कर सो गए थे। उनमें से एक ने सुबह उठकर जैसे ही बीड़ी सुलगाई तुरंत वहां गैस सिलेंडर से हुए गैस रिसाव से आग लग गयी और वहां सो रहे पांच लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *