भरतपुर : राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा थाने के मालखाने में लगी भीषण आग में जब्तशुदा करीब 50 बाइकों एवं वाहनों के साथ लगभग सभी सामान के जलकर राख हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह थाने के पीछे अज्ञात कारणों से कबाड़ में लगी आग के बाद मालखाने में रखे पटाखों में विस्फोट हो जाने से आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि उस पर नियंत्रण के लिये आसपास के सभी कस्बों और हरियाणा के पुन्हाना तक से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, आग से हुये नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
