गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओडिशा रेल हादसे में 50 की मौत

बेपटरी गाड़ी से दूसरी ट्रेन टकराई, फिर मालगाड़ी से भिड़ी; 350 से ज्यादा घायल
बालासोर ।
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। न्यूज एजेंसी क्कञ्जढ्ढ के मुताबिक, हादसे में 50 लोगों की मौत हुई है। 350 से ज्यादा यात्री घायल हैं। ट्रेन की 8 बोगियां पलट गईं। इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। राहत और बचाव का काम जारी है। बालासोर के पास ही दूसरा ट्रेन हादसा भी हुआ। यहां बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं। अभी तक इस हादसे में घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिरेल होने से घायल हुए यात्रियों को बहानागा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बालासोर और आसपास के अन्य जिलों से भी मेडिकल की टीमें मदद के लिए रवाना की गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया। कहा- मैंने अभी रेल दुर्घटना की स्थिति की समीक्षा की। कल सुबह घटनास्थल का दौरा करूंगा।
हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है। इस रूट की 6 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *