नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में शाम साढ़े पाँच बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार शाम साढ़े पाँच बजे तक लगभग 50 फीसदी दर्ज किया गया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ और किसी भी इलाक़े से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। नतीजे सात दिसंबर को आयेंगे।
मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चलेगा। मतगणना सात दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है। परिसीमन के बाद इस साल की शुरुआत में उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों का एकीकरण करके दिल्ली नगर निगम का बना था। उसके बाद यह पहला चुनाव है।
दिल्ली निगम चुनाव में 50 फ़ीसदी मतदान
