भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बनेडा थाना क्षेत्र में मुशी-उपरेड़ा सड़क के पास जंगल में लावारिस स्कॉर्पियो में से पुलिस ने 52 किलो डोडा-चूरा जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात दूरभाष पर मुखबिर से सूचना मिली कि सरहद मुशी-उपरेडा रोड के पास जंगल में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो लावारिस हालत में खड़ी है। उसके आगे-पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है। स्कॉर्पियो में मादक पदार्थ हो सकता है।
थाना प्रभारी राजेंद्र ताड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां रोड़ के किनारे जंगल में स्कॉर्पियो खड़ी मिली। पुलिस ने लावारिश खडी स्कार्पियों की फाटक खोलकर देखा तो अंदर एक कपड़े का बोरा था, जिसमें मादक पदार्थ भरा था। चेक करने पर डोडा-चूरा पाया गया। पुलिस ने डोडा-चूरा को कब्जे में लेकर उसका वजन करवाया, जो 56 किलोग्राम पाया गया। स्कॉर्पियो के इंजिन चौसिस नंबर की जांच की तो ये नंबर घिसे हुये थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
स्कार्पियों में 52 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद
