गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नगर निगम उत्तर में 52 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर

कोटा : राजस्थान में कोटा की संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बृजमोहन बैरवा के साथ आज नगर निगम उत्तर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, ई-पत्रावलियां व ऑफ लाईन पत्रावलियों की जांच की गई। जांच के दौरान आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, अधीक्षण अभियन्ता सहित निगम के 102 अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से 52 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
संभागीय आयुक्त, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एवं उनके दल ने निर्माण अनुभाग, लेखा शाखा, कनिष्ठ अभियन्ताओं व अधीक्षण अभियन्ता व रोकड़ शाखा के कक्षों मे भौतिक निरीक्षण किया जिसमें कईं पत्रावलियां लम्बे समय से लम्बित पायी गयी। निगम कार्यालय की इन शाखाओं के निरीक्षण के समय अतिरिक्त आयुक्त भावना शर्मा कार्यालय पहुँची जिन्हें इन पत्रावलियों के लंबे समय से लम्बित रहने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए इस प्रकार की पत्रावलियों के तुरन्त निस्तारण करवाने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *