गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पानीपत में हैंडलूम व्यापारी से 54.60 लाख ठगे

मेरठ के व्यक्ति ने लिया माल, चेक हुआ बाउंस; गृह मंत्री विज के आदेश पर एफआईआर
पानीपत।
हरियाणा के पानीपत शहर में हैंडलूम व्यापारी के साथ मेरठ के एक ठग ने व्यापारी बनकर माल ले लिया और पेमेंट नहीं दी। ठग ने व्यापारी को 54.60 लाख का चूना लगा दिया। जिसकी शिकायत व्यापारी ने पानीपत पुलिस व करनाल ढ्ढत्र को दी। मगर, सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने गृहमंत्री को शिकायत दी। गृहमंत्री अनिल विज के आदेशों पर पानीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में इमरान ने बताया कि वह हैंडलूम व्यापारी है। उसका कार्यालय माईजी कॉलोनी, देवी मंदिर रोड पर है। दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में उसके पास अमित जानी नाम का शख्स आया। जिसने कहा कि वह जानी इंडस्ट्रीज का मालिक है और उसकी एक ब्रांच मेरठ में भी है। इसके बाद उसने कहा कि वह माल खरीदना चाहता है। जिसकी पेमेंट उसने डिलवरी के 1 माह के भीतर देने का आश्वासन दिया था।
चेक देकर कहा- अभी मत लगाना, तंगी है
सौदा तय होने के अनुसार, 1 जनवरी 2022 को उसने 5 बारी में कुल 54 लाख 60 हजार का माल उसकी मेरठ ब्रांच में भेज दिया था। विश्वास जीतने के लिए उसने 5&.60 लाख का चेक दिया था, जबकि 1 लाख रुपए फिर देने की बात कही थी। जब इमरान यह चेक लगाने लगा तो अमित ने कहा कि अभी वह तंगी में हैं, चेक न लगाए। इसके बाद वह टाल मटोल करता रहा। 24 मार्च और 4 अप्रैल को चेक लगाया, जोकि बाउंस हो गए। 2& मई को किला थाना में व 20 अक्टूबर को करनाल आईजी को इस बारे में शिकायत दी। मगर, कोई सुनवाई व कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *