गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में कोरोना के 550 नये मामले, तीन और मरीजों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 550 नये मामले सामने आए तथा तीन और मरीजों की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ राज्य में कोरोना संकमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 81,17,574 हो गया है और इस बीमारी से मरने वालों संख्या 1,48,322 हो गयी है।
पिछले 24 घंटों में 749 मरीज स्वस्थ हुए , जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 79,65,395 हो गयी है। राज्य की रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। राज्य में अभी 3,857 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
इसबीच राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में 30 नये मामले सामने आये हैं जिनमें सबसे अधिक 12 संक्रमित मामले उस्मानाबाद जिले में दर्ज किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *