गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो रिफलिंग मशीन सहित 58 अवैध गैस सिलेंडर जप्त

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में भूमाफियाओं, मिलावट करने वालों एवं अवैध रूप से कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत बांदरी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सार्थक तिवारी के साथ अन्य राजस्व एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा 58 अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर के साथ दो रिफलिंग मशीनें जप्त की गयी।
जिला आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुताय ने आज बताया कि जिले के बांदरी थाना अंतर्गत अवैध गैस रिफलिंग सेंटर पर कनिष्ठ आपूर्ति सहित राजस्व टीम की संयुक्त कार्यवाही की गई, जिसमें 58 अवैध गैस सिलेंडर सहित दो मशीने जप्त की गयी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई संजय जैन के यहां 58 सिलेंडर जब्त किए गए, जिसमें 47 भरे सिलेंडर कीमत एक लाख 15 हजार 150 एवं 11 खाली सिलेंडर कीमत 15 हजार 400 कुल एक लाख 30 हजार 550 रुपए कीमत के सिलेंडरों की जप्ती की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *