गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजनीतिक आंदोलन के मामले में निरूद्ध 59 लोग बरी

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की एक अदालत ने मंगलवार को राजनीतिक आंदोलन के एक मामले में 59 लोगों को दोष मुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। अदालती सूत्रों ने यहां बताया कि वर्ष 2008 में शहर कोतवाली क्षेत्र के अजीमुल्ला चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा सड़क, बिजली व पेयजल समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन किया गया था, जिसमें पूर्व सांसद रामरति बिंद, पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर, वर्तमान सपा विधायक जाहिद बेग सहित 66 लोग आरोपी बनाए गए थे।

पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन समेत 188, 353, 343, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में लगभग 15 साल तक चली अदालती प्रक्रिया के बाद मंगलवार को न्यायालय का फैसला आया है। विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट साधना गिरी की अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में 59 लोगों को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। मामले में आरोपित सात लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *