गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से 594 अवैध देशी शराब जब्त

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की भिनाय थानापुलिस ने आज अहम कार्यवाही करते हुए राजस्थान निर्मित 594 अवैध देशी शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी नाहरसिंह ने बताया कि कोटपुतली से गुजरात की ओर जा रहे ट्रक में रखे कपड़ों की आड मे शराब परिवहन की सूचना पर वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि पेटियों को गिनने पर कुल 594 पेटियां निकली , जिन्हें गुजरात ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की कुल कीमत 20 लाख रूपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार चेड़वाल , निवासी चिमनपुरा, थाना पणियाला, जयपुर ग्रामीण है। पुलिस ने अवैध शराब, वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *