गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक, लॉरी की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 4 घायल

चेन्नई : तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मदुरंतकम में जानकीपुरम गांव के पास बुधवार तड़के मिनी ट्रक और कंटेनर लॉरी की भीषण टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा चेन्नई-त्रिचि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के तीन बजे उस वक्त हुआ, जब पोझीचलूर के करीब 10 लोग तिरुवन्नामलाई में भगवान अरुणाचलेश्वर मंदिर में महा कार्तिगई दीपम देखने के बाद घर लौट रहे थे। उसी दौरान, एक मिनी ट्रक चालक एक कंटेनर लॉरी को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और उसका वाहन लॉरी में जा घुसा।

पीछे से आ रही एक और अन्य कार भी इस भीषण टक्कर की चपेट में आ गयी, जिसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। मृतकों में चंद्रशेखर (70), दामोदरन (28), शशिकुमार (30), एझुमलाई (65), गोकुल (33) और सेकर (55) हैं। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।
इस दौरान, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने छह लोगों की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में, मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की निगरानी के लिए मंत्री टी एम अनबरसन को दुर्घटना स्थल पर भेजा है। उन्होंने चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों को चार घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की भी सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *