गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्वास्थ्य शिविरों में 6 लाख 42 हजार लोगों की हुई जांच

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, मुद्रा योजना, स्वामित्व योजना, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों में लगभग 6 लाख 42 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई है और लगभग 4.39 लाख से ज्यादा लोगों की टीबी की जांच की गई। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 29 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

7.35 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। सुरक्षा बीमा योजना में 52,000 लोगों का पंजीकरण हुआ है। चिरायु हरियाणा योजना में 1.10 लाख नये लाभार्थी जोड़े गए हैं। पीएम स्वनिधि में लगभग 10,000 लोगों का पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि 1.17 लाख लोगों को सेवा विभाग के तहत स्व रोजगार शुरू करने या अन्य योजनाओं के तहत लाभ लेने के लिए परामर्श दिया गया है। 1.48 लाख लोगों ने परिवार पहचान पत्र अपडेट कराया है और 43 हजार किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत जानकारी दर्ज करवाई है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 13,552 लोगों को लाभ दिया गया है।
श्री खट्टर ने कहा कि यात्रा के दौरान जिन नागरिकों की शिकायतों का मौके पर निदान नहीं होता, उनके प्रतिवेदन मुख्यालय पर पहुंचते हैं और उन्हें जन संवाद पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। एक-एक प्रतिवेदन को पढ़कर संबंधित विभाग को भेजा जाता है, ताकि जल्द से जल्द उनका निदान किया जा सके। अब तक जन संवाद पोर्टल पर 59,000 आवेदन दर्ज हुए हैं, जिनमें से लगभग 12,000 के काम पूरे हो गए हैं और कुछ व्यवहार्य नहीं है। हर नागरिक को एसएमएस के द्वारा उसके प्रतिवेदन पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *