गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कॉर्पियो से 6 लाख नगद, हथियार, डोडा पोस्त एवं वॉकी टॉकी हैंडसेट बरामद

बाड़मेर : राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतु थाना पुलिस ने एक बिना नंबर स्कॉर्पियो गाड़ी से छह लाख से अधिक रुपये नगद, दो देशी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 22 जिंदा कारतूस, 20 किलो डोडा पोस्त एवं वॉकी टॉकी हैंडसेट बरामद किये है। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ-हथियार तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि बस स्टैंड के सामने दो स्कॉर्पियो में आए बदमाश एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों स्कॉर्पियो में बैठ बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बायतु कस्बे से 10 किलोमीटर आगे भोजासर स्कूल के पास ढाणी की तरफ बदमाश एक मकान के पीछे छुप कर खड़े हो गए। पुलिस के घेरा देकर पकड़ लिया जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरी स्कॉर्पियो में बैठे बदमाश गाड़ी लेकर फरारहो गये।
पकड़े गये बदमाशों की पहचान सियोलों की ढाणी भोजासर निवासी ओमप्रकाश जाट एवं नरसाली नाड़ी निवासी अशोक कुमार जाट के रुप में की गई। इसी दौरान सूचना पर थाना बायतु से दूसरी टीम भी पहुंच गई स्कॉर्पियो की तलाशी में छह लाख से अधिक नगदी, दो देशी पिस्टल, तीन मैगजीन, 22 जिंदा कारतूस, 20 किलो डोडा पोस्त एवं वॉकी टॉकी हैंडसेट बरामद की गई। आरोपी अशोक कुमार एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के मामले में पूर्व से वांछित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *