दो तस्करों को किया गिरफ्तार
चूरू : राजस्थान में चुरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोल के टैंकर से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब के 610 कार्टन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पंजाब के लुधियाना से शराब तस्करी कर आरोपी गुजरात ले जा रहे थे। इनसे गिरोह में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि थानाधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई।
गुजरात नंबर के भारत पेट्रोलियम लिखें एक टैंकर को रोक तलाशी ली तो उसमें पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड के 610 कार्टून मिले। इस पर टैंकर सवार तस्कर बाबूलाल जाट (27) निवासी थाना धनाऊ जिला बाड़मेर और रेवन्त कुमार जाट (26) निवासी थाना धोरीमन्ना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर टैंकर समेत शराब जब्त की गई।
