गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में कोरोना के 619 नये मामले, तीन और मरीजों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 619 नये मामले सामने आए तथा तीन और मरीजों की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ राज्य में कोरोना संकमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 81,18,804 हो गया है और इस बीमारी से मरने वालों संख्या 1,48,327 हो गयी है।
पिछले 24 घंटों में 686 मरीज स्वस्थ हुए , जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 79,66,768 हो गयी है। राज्य की रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। राज्य में अभी 3,709 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *