गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड संक्रमण से 699 नये लोग पीड़ित

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 699 नये मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 6559 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण की दर 0.71 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 435 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। इसी अवधि में 97866 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 7463 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *