गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

34 अवैध हथियारों के साथ 7 गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में अवैध हथियार निर्माण के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को 34 हथियारों और निर्माण सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आज बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन थाना क्षेत्रों और अतिरिक्त पुलिस बल ने जिले के अवैध हथियार निर्माण के लिए कुख्यात वरला थाना क्षेत्र के उमरठी, अंजड़ थाना क्षेत्र के नवलपुरा और पलसूद थाना क्षेत्र के उंडी खोदरी में दबिश दी।
पुलिस दल ने अवैध रूप से निर्मित 34 देशी पिस्तौल और रिवाल्वर के अलावा सात अर्धनिर्मित हथियार, हथियार निर्माण सामग्री और उपकरण भी जब्त किए। इस दौरान वरला थाना क्षेत्र के उमरठी से जोत सिंह और विक्की सिंह, सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर सिंह, पलसूद थाना क्षेत्र बल्लम सिंह, नेपाल सिंह महेंद्र सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया। इन सभी सात आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के कई अपराध दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *