गुवाहाटी : असम के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य के नलबाड़ी जिला में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौगांव और लखीमपुर जिलों में दो लोगों की जान गयी। नलबाड़ी जिला में आज सुबह सुबह बानेकुची इलाके में एक वाहन के पुल की रेलिंग से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि वाहन बारपेटा जिला के हाउली क्षेत्र से गुवाहाटी लौट रहा था। यात्री यहां के एक निजी अस्पताल के कर्मचारी थे। घायल हुए चार लोगों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलग-अलग सड़क हादसों में 7 की मौत
