गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत

कटिहार : बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के दिघरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर आज देर शाम ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि इसी थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत के कुछ लोग ऑटोरिक्शा से ट्रेन पकड़ने कटिहार स्टेशन जा रहे थे तभी दिघरी पेट्रोल पंप के निकट विपरित दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान धनंजय ठाकुर, अरुण ठाकुर, मुखर्जी, लालू गोलू, उर्मिला देवी और पप्पू पासवान के रूप में की गई है। सभी मृतक खेरिया पंचायत के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *