गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपये में सात पैसे की तेजी

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के एक बार फिर ब्याज दर में बढ़ोतरी करने की संभावना से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे की तेजी लेकर 81.81 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.88 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 81.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 81.86 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81.88 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में सात पैसे की तेजी लेकर 81.81 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के निर्णय आज रात तक जारी होंगे। निवेशकों का मानना है कि बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए फेड रिजर्व एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर चिंता बढ़ गई, जिससे डॉलर पर दबाव बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *