मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे की तेजी लेकर 82.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.51 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 82.46 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली के बल पर 82.41 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाल के दबाव में यह 82.51 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.51 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में सात पैसे की तेजी लेकर 82.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
