गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेंगलुरु में 7 लोगों ने की युवक की हत्या

पांच लोगों ने दबोचा, दो लोगों ने पत्थर और ईंट से सिर कुचला
बेंगलुरु :
बेंगलुरु में एक युवक की तीन महिला और चार पुरुषों ने हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला शुक्रवार का है। इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में महिला और पुरुष 30 साल के बलप्पा जामखंडी नाम के युवक से पहले बात करते दिख रहे हैं। फिर उनके बीच अचानक से बहस तेज हो जाती है। इस दौरान वे उसे जमीन पर गिराकर दबोच लेते हैं। इसके बाद उनमें से एक पुरुष पत्थर उठाकर बलप्पा के सिर को 7 बार कुचलता है। फिर एक महिला और पुरुष पत्थर और ईंट से वार करते हैं।
पीड़ित की चीख सुनकर घरों से निकले लोग
सीसीटीवी फुटेज शहर के केपी अग्रहारा इलाके का है। पीड़ित व्यक्ति की चीखें सुनकर लोग बाहर आए, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बलप्पा बादामी का रहने वाला है। हालांकि वीडियो में 7 लोग बलप्पा को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने 6 लोगों पर स्नढ्ढक्र दर्ज की है। वहीं पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए तीन टीम बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *