सिरसा : हरियाणा में दूसरे दौर के पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शिक्षा जिला में शाम साढ़े 5 बजे तक 72 फ़ीसदी मतदान हुआ। कुल सात लाख 28 हजार143 मतदाताओं में से पांच लाख 12 हजार 386 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने गांव चौटाला के राज्य के स्कूल में अपना मतदान किया जबकि उनके दोनों पुत्रों कर्ण चौटाला व अर्जुन चौटाला ने सपत्नीक आसा खेड़ा में मतदान किया।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जिले के साथ पंचायत समितियों में से सबसे ज्यादा मतदान नाथूसरी चौपटा में 76.06 फिसदी, रनिया में 73.07 फ़ीसदी ,ओढ़ां में 72.0 3 फ़ीसदी बड़ागुड़ा में 68.05 फ़ीसदी, ऐलनाबाद में 66.0 5 फ़ीसदी, डबवाली में 67.0 7 फ़ीसदी जबकि सिरसा में 66 .02 फ़ीसदी सबसे कम मतदान हुआ।
गांव चौटाला में मतदान करने के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए इनेलो प्रदेश महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी धरातल से जुड़ी पार्टी है इसलिए जिला परिषद में बहुमत से अधिक प्रत्याशी उनके पार्टी की विजय की ओर बढ़ रहे हैं तथा जिला प्रमुख हरगिज इनेलो का ही बनेगा। गौरतलब है कि अभय सिंह चौटाला के बड़े पुत्र करण चौटाला जिला परिषद के जॉन संख्या 6 से चुनाव लड़ रहे हैं तथा इन्हें जिला प्रमुख के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।
सिरसा में 72 फीसदी हुआ मतदान
