नई दिल्ली। संगीत निकेतन का वार्षिक समारोह आज अत्यंत धूम- धाम से एलटीजी सभागार में मनाया गया। समारोह का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन चक्रवर्ती राम मोहन राय ने किया। भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली जिला आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर शास्त्रीय नृत्य और संगीत के कई कार्यक्रम संस्था के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गएँ। संगीत निकेतन की स्थापना 1950 में जल तरंग के प्रख्यात कलाकर स्व. गुलाब राय ने की थी। तबसे यह संस्था शास्त्रीय गीत और संगीत को देश- विदेश में प्रचारित- प्रसारित करने में लगी है।अब तक 25 हज़ार से ज़्यादा छात्र- छात्राएँ इस संस्था से प्रशिक्षित हो चुके हैं।
