गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 755 नये मामले, चार और कोरोना मरीजों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 755 नये मामले सामने आए तथा चार मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ राज्य में कोरोना संकमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 81,13,612 हो गया है और इस बीमारी से मरने वालों संख्या 1,48,302 हो गयी है।
पिछले 24 घंटों में 1165 मरीज स्वस्थ हुए , जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 79,60,298 हो गयी है। राज्य की रिकवरी दर 98.08 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। राज्य में अभी 5012 सक्रिय मामले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *