गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टावर गिरने से 8 मजदूर दबे, 2 की मौत

हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से 8 मजदूर दबे, मेरठ में टावर का फाउंडेशन मजबूत न होने से हुआ हादसा; 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर
मेरठ । मेरठ में बुधवार को निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना मुंडाली के अजराड़ा गांव का है।
एलएण्डटी कंपनी की तरफ से मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा में हाईटेंशन लाइन का टावर बना रही है। आरोप है कि टावर की फाउंडेशन मजबूत नहीं है। इसलिए बुधवार को लाइन खींचते समय टावर अचानक ही गिर गया। टावर पर काम कर रहे छह कर्मचारी नीचे दब गए है। आस-पास के लोगों की मदद से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला। उसके बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। दो कर्मचारियों की मौत हो गई, चार हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि एलएनटी कंपनी ने टावरों के फाउंडेशन मजबूत नहीं बनाए है, जिसकी वजह से टावर गिरा है। अन्य टावरों के गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे है। सीओ अमित राय ने बताया कि दो कर्मचारियों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें फिलहाल उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान हसरत (25) सायद अली और अजमल (24) पुत्र अफजल हुसैन, निवासी, गौरीगंज थाना रातुआ, मालदा पश्चिम बंगाल के है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *