गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटने से 8 विद्यार्थी घायल

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र में आज एक मोड़ पर स्कूल बस के असंतुलित होकर पलट जाने के चलते आठ विद्यार्थी घायल हो गए। बेड़िया के थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि विभिन्न इलाकों से विद्यार्थियों को एकत्रित कर कान्हा पुरी के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ले जा रही स्कूल बस सेल्दा के समीप एक मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गयी। इस घटना में आठ विद्यार्थियों को चोट आई है। छह घायलों को सेल्दा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जबकि दो ने निजी अस्पताल में उपचार कराया है। विद्यार्थियों और उनके पालकों ने बस चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *