गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

50 युवाओं से ठगे 80 लाख रुपये, पुलिस ने दो को दबोचा

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ठग खुद को रेलवे में लोको पायलट बताकर युवओं को नौकरी दिलाने का लालच देते थे। दोनों आरोपियों ने अब तक 50 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।
एसपी एस आनंद को सूचना मिली थी कि नौकरी दिलाने के नाम पर शहर में ठगी की जा रही है। इसके बाद एसपी एस आनंद ने एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद मुखबीरों से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने सेल्फी प्वाइंट के पास से राजेश कुमार शर्मा निवासी बिसारतगंज थाना क्षेत्र, बरेली और बुद्ध प्रकाश उर्फ श्याम दीक्षित निवासी लोनी कटरा क्षेत्र, बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के पास से इंडियन रेलवे का पहचान पत्र, रबड़ स्टांप, अलग-अलग पते के आधार कार्ड, तीन इंडियन रेलवे मार्क वाली टी-शर्ट, रेलवे की टाई, इंडियन रेलवे कवर वाली तकिया, सफेद चादर, पासबुक, चेकबुक, एटीएम, जायरी चार सेट डॉक्यूमेंट, तीन मोबाइल और एक लाख तीन हजार रुपये बरामद हुए।
4 साल में 80 लाख रुपये ठग चुके
एसपी एस आनंद के मुताबिक दोनों ठगों ने चार साल में करीब 50 युवकों को अपनी जाल में फंसाया है। वह दोनों खुद को लोको पायलट बताकर युवकों का विश्वास जीतते थे फिर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे पैसे एंठते थे। अब तक दोनों युवकों ने 80 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।
पहले से दर्ज हैं मुकदमें
दोनों आरोपियों पर कई मुकदमें पहले से दर्ज हैं। आरोपी राजेश पर इस साल दो मुकदमें शाहजहांपुर में दर्ज हुए हैं। एक मुकदमा साल 2018 में धोखाधड़ी का दर्ज हुआ था। वहीं एक मुकदमा इस साल बाराबंकी के थाना लोनी कटरा में भी धोखाधड़ी का दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *