गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

81 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन त्योहारी खरीद की तैयारी में

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन में खरीददारी की तैयारी कर रहे लोगों में से अधिकांश से ऑनलाइन खरीददारी करने की इच्छा व्यक्त की है। नील्सन मीडिया इंडिया द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक पूरे भारत में उपभोक्ता इस साल त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए पहले से कहीं अधिक उत्साहित और उत्सुक हैं। 81 प्रतिशत ग्राहकों ने इसे लेकर इस बार मजबूत इरादा और इच्छा व्यक्त की है।

78 प्रतिशत ग्राहकों ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा है, वहीं हर 2 में से 1 ग्राहक पिछले साल की तुलना में इस त्योहारी अवधि में ज्यादा ऑनलाइन खर्च करने का इरादा रखते हैं। इसके साथ ही ग्राहक बड़े संग्रह, प्रतिस्पर्धी कीमतों, आसानी से रिटर्न और एक्सचेंज करने की सुविधा के साथ बेहतर ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव की उम्मीद कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट में ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन इंडिया के कंज्यूमर बिजनेस के कंट्री प्रबंधक मनीष तिवारी ने कहा, “त्योहार का सीजन पूरे भारत में उपभोक्ताओं और विक्रेताओं के लिए पसंदीदा समय होता है। हमें यह जानकर प्रेरणा मिली है कि इस वर्ष उपभोक्ता सबसे अधिक उत्साहित हैं और अधिक खर्च करने और ऑनलाइन खरीदारी करने के इच्छुक हैं। एक मार्केटप्लेस के रूप में, हम अपने विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए उत्साहित हैं, और इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ‘अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल’ 2023′ पूरे भारत में उपभोक्ताओं के लिए एक निर्बाध खरीदारी अनुभव, अविश्वसनीय कीमतें, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों और उत्पादों का संग्रह और सुविधाएं पेश करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *