गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भरतपुर में 833 अपराधी गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में अपराधियों के विरुद्ध शुरू किए गए राज्यव्यापी अभियान के तहत सोमवार को भरतपुर जिले में पुलिस द्वारा 833 अपराधियों को धर दबोचे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस अभियान में पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के करीब 1150 पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की 101 टीमों द्वारा लगभग 576 स्थानों दबिश दी गई। बताया गया कि इस दौरान पुलिस ने 6 साईबर ठगों को सलाखों के पीछे पहुचा उनसे 1347520 की नकदी, 43 सिम, 5 मोबाईल, 14 एटीएम व 1 सेन्ट्रो कार बरामद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यवाही के दौरान 490 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर एवं आदतन अपराधियों को हबालात की हवा खिलाते हुए 51 स्थाई वारण्टी एवं पीओज पर पुलिस ने शिंकजा कसा। 17 आर्म्स एक्ट, 41 आबकारी एक्ट, 56 आरपीजीओ एक्ट, 1 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 61 मुकदमों में वांछित 100 वारंटियों को गिरफ्तारी कर सलाखों के पीछे किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *