गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यात्री बस और पोकलेन में टक्कर के चलते 9 घायल

खरगोन : मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के इंदौर इच्छापुर मार्ग पर आज अपरान्ह एक निजी यात्री बस और पोकलेन की टक्कर में 9 यात्री घायल हो गए। सनावद के थाना प्रभारी एम आर रोमडे ने बताया कि निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर बासवा और भानबरट के बीच निजी यात्री बस वहां खड़ी पोकलेन से टकरा गई ,जिसके चलते 9 यात्री घायल हो गए।
घायलों को सनावद के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां से 3 घायलों का उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि पांच का सनावद के निजी अस्पताल व एक का जिला अस्पताल खरगोन में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि निजी यात्री बस खंडवा से इंदौर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *