भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना के नौ नए मरीज सामने आए, तो वहीं एक मरीज संक्रमण मुक्त हो गया। राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 09 नए केस आए हैं, वहीं 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।
