गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में कोरोना के 955 नए मामले दर्ज

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कुल 955 नये मामले सामने आए तथा चार और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कोरोना संकमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 81,09,397 हो गया है तथा चार और मौतों के साथ मृतकों की संख्या 1,48,284 हो गयी है।
बुलेटिन के मुताबिक इस दौरान 972 और मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ लोगों की कुल संख्या 79,54,052 हो गई है। राज्य की रिकवरी दर 98.08 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 7,082 सक्रिय मामलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
बुलेटिन के मुताबिक मराठवाड़ा क्षेत्र में 27 नये मामले सामने आये हैं जिनमें नौ औरंगाबाद में, पांच लातूर में, तीन परभणी में और एक-एक मामले बीड, नांदेड़ और उस्मानाबाद जिलों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *