गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘नौवां भारत-अतंरराष्ट्रीय नृत्य संगीत महोत्सव’ 18 अक्टूबर से

नई दिल्ली : भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से राजधानी दिल्ली में आगामी 18-20 अक्टूबर तक तीन दिवसीय ‘नौवां भारत-अतंरराष्ट्रीय नृत्य संगीत महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में अलग-अलग देशों के करीब 14 विदेशी सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। इस मौके पर सुश्री प्रिया वेंकटरमन के नेतृत्व में भारतीय प्रदर्शन समूह द्वारा महोत्सव में विशेष प्रदर्शन देने वाले हैं।
आईसीसीआर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले महोत्सव में इस दिन छह कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें किर्गिस्तान, श्रीलंका, थाइलैंड, इराक और रोमानिया अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा अगले दिन 19 अक्टूबर को छह कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिनमें किर्गिस्तान, पनामा, क्रोएशिया, तुर्किमेनिस्तान और वियतनाम देशों के कलाकार मंच पर प्रस्तुति देने वाले हैं।

महोत्सव के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को तीन कार्यक्रम रूस, ताइवान, इजरायल देशों के कलाकार अपनी-अपनी कलाकाओं को प्रदर्शित करेंगे। यह महोत्सव राजधानी के कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। दर्शक 18 अक्टूबर शाम करीब 06:30 बजे निशुल्क प्रवेश पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *