गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिव्यांग बच्चों के लिये जारी किया जाएगा आंगनवाड़ी-प्रोटोकाल

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिव्यांग बच्चों के लिये मंगलवार को आंगनवाड़ी प्रोटोकॉल शुरू करने जा रहा है। मंत्रालय की सोमवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रोटोकॉल की घोषणा मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में की जाएगी।
कार्यक्रम को महिला एवं बाल विकास एवं आयुष राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में इस बात पर बल दिया जाएगा कि जोखिम वाले या दिव्‍यांगता और/या देरी से विकास करने वाले शिशुओं और छोटे बच्चों के लिये प्रारंभिक हस्तक्षेप, विशेष सहायता और सेवाओं के माध्यम से बच्चों की सेहत में समग्र सुधार संभव है।
मंत्रालय ने कहा है कपरिवार और सामुदायिक जीवन में दिव्यांग बच्चों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए परिवारों और समुदायों को शिक्षित करने और इस काम में उनकी मदद करने की आवश्यकता है। मंत्रालय ने कहा है कि जन्म से लेकर छह वर्ष तक के आठ करोड़ से अधिक बच्चों तक दैनिक आधार पर पहुंच बनाकर उनके भविष्‍य को सुरक्षित करने के लिये उनका आधार मजबूत करने के लिये आंगनवाड़ी इको-सिस्टम महत्वपूर्ण है।
दिव्यांगजन के लिए मसौदा राष्ट्रीय नीति (2021) के अनुसार, अनुमान है कि भारत में अधिकांश दिव्‍यांगताओं में से एक-तिहाई मामलों को रोका जा सकता है, यदि उनका शीघ्र पता लग जाये और पर्याप्त रूप से उनका इलाज हो। भारत की भावी पीढ़ियों के नींव को मजबूत करने पर केन्द्रित ‘पोषण भी पढ़ायी भी’कार्यक्रम के माध्यम से, 13.9 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये बहु-संवेदी और खिलौना-आधारित दृष्टिकोण अपनाने के लिये कुशल बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *