गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 64 लाख की 34 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

रांची : हेमंत सोरेन ने कहा कि यह संवेदनशील औऱ आम जन की सरकार है और इस सरकार में योजनाएँ एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं बनती हैं। सोरेन ने आज शहीद सोबरन मांझी के 66 वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड, नेमरा, गोला, रामगढ़ में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं। योजनाएँ हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर उन्होंने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसके लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी। हमारी सरकार इनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देगी। आज सरकार की नज़रें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है। हम अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *