गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस- प्रशासन अलर्ट

भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर में बाड़ी क्षेत्र के कंचनपुर क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को हुई हिंसा एवं कुछ इलाकों में तनाव की स्थिति को देखते पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार क्यूआरटी एवं आरएसी फोर्स के साथ हिंसाग्रस्त इलाके में पहुंचकर मॉनिटरिंग कर रहे है। अलग-अलग गांवों में करीब 110 पुलिस जवान भी तैनात कर हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि इस हिंसा में घायल 3 बच्चों सहित 10 लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जिनमे से रेफर किया गया था इनमें से एक युवक की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजीपुरा गांव निवासी 22 वर्षिय जगन और उसके भाई के बेटे 23 वर्षिय सचिन के साथ बाल कटवाने के दौरान मारपीट के बाद महुआ खेड़ा के डेढ़ दर्जन से अधिक लोगो ने पंजीपुरा गांव में आकर हिंसा के साथ फायरिंग करते हुए जो भी सामने आया उसकी पिटाई की।

अस्पताल में भर्ती घायलों के नाम शिवा (11), संदीप (14), ललित (15), रंजीत (25) , सुंदर (10), जगन (22), सचिन (23), राम (40) , प्रेम सिंह (42), छोटू सिंह (17) शामिल हैं। इनमें जगन और सचिन को इलाज के लिए धौलपुर रेफर कर दिया गया है। जगन की हालत ज्यादा गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *