गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के छजलैट क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को 25 हज़ार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2012 से फरार चल रहे हरिसिंह निवासी ग्राम संदलीपुर को पुलिस ने आज़ गिरफ्तार किया है। उन्होने बताया कि एक मामले में अदालत से जमानत पर छूटने के बाद से हरिसिंह लगातार फरार चल रहा था। इसी सिलसिले में 18 अगस्त 2022 को अदालत द्वारा छह माह कारावास के अलावा 10 हज़ार रुपए जुर्माने से हरिसिंह को दण्डित किया गया था। हरिसिंह के ख़िलाफ़ अपर जिला सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे। दूसरी ओर आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *