मुंबई : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में और बढ़ोतरी नहीं करने के संकेत से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई गिरावट से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे मजबूत होकर 83.34 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.40 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे सुधरकर 83.38 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से 83.32 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.40 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.40 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में छह पैसे मजबूत होकर 83.34 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
रुपया छह पैसे मजबूत
